कोटगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 30 लीटर महुआ शराब और 60 लीटर गुड़ पास जब्त

Anp News Live Janjgir Champa जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और संग्रहण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में 18 नवंबर 2026 को आबकारी वृत्त अकलतरा की टीम ने ग्राम कोटगढ़ में दबिश देकर अवैध शराब के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने 30 लीटर महुआ शराब और 60 लीटर गुड़ पास जब्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग अकलतरा को क्षेत्र में अवैध शराब से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद आबकारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने अकलतरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोटगढ़ के वार्ड क्रमांक 14 में कार्रवाई की।

इस दौरान मौके से धीरेंद्र कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी कोटगढ़ को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब तथा 60 लीटर गुड़ पास बरामद किया गया। आबकारी विभाग की टीम ने दोनों सामग्रियों को जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह ठाकुर विवेचक अधिकारी के रूप में शामिल रहे। वहीं आबकारी मुख्य आरक्षक मुकेश शर्मा एवं विमल सनाढ्य तथा महिला आबकारी आरक्षक अंशु पाटनवर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

Related Post