भाजपा मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू ने किसानों को दी शुभकामनाएं, कहा- किसानों का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
छुरिया। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का आगाज 15 नवंबर से हो गया है। इसी के साथ आदिम जाति सेवा सहकारी समिति गैंदाटोला के धान खरीदी केंद्र में भी खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर गैंदाटोला भाजपा मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू शामिल हुए और क्षेत्र के किसानों को धान खरीदी सीजन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान खिलेश्वर साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान यहां के मेहनतकश किसानों से है। किसानों के परिश्रम से ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए लगातार फैसले ले रही है। सरकार का प्रयास है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और खेती-किसानी के लिए आर्थिक संबल भी प्राप्त हो।
उन्होंने कहा कि निर्धारित 21 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी सीमा से कम धान उपार्जन होने पर भी पात्र किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ आदान सहायता का लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में मिथलेश दुबे,सेवा सहकारी समिति गैंदाटोला के अध्यक्ष सुकृत साहू, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र निर्मलकर, समिति प्रबंधक लेखन साहू,विजय अग्रवाल,डोरकरन साहू,उमेश कंवर,दिलीप साहू,गोपाल सेन,गौरव अग्रवाल, दिलेश्वर साहू,मिलाप यादव,लम्बोदर सोनी,गजेंद्र साहू,डोरकरण साहू सहित बड़ी संख्या में किसान एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
