फरसगांव में अवैध रूप से भंडारित 30 बोरी धान जब्त, 12 क्विंटल धान की कीमत 24 हजार रुपये

फरसगांव/कोण्डागांव, 15 नवंबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और जांच की जा रही है। इसी कड़ी में प्रशासन की संयुक्त टीम ने फरसगांव में कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से अवैध रूप से भंडारित 30 बोरी धान जब्त किया है।

Uploaded Image

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में एसडीएम फरसगांव दिलीप कुमार उइके के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। कृषि उपज मंडी समिति कोण्डागांव की टीम ने फरसगांव निवासी बलि राम कोर्राम के गोदाम की जांच की। इस दौरान 30 बोरी धान का अवैध भंडारण पाए जाने पर उसे जब्त किया गया। जब्त धान का कुल वजन 12 क्विंटल तथा अनुमानित बाजार मूल्य 24 हजार रुपये बताया गया है। टीम ने नियमानुसार जब्ती पंचनामा तैयार कर धान की सुपुर्दगी की कार्रवाई की।

Uploaded Image

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले में लगातार जांच एवं निगरानी जारी रहेगी। साथ ही व्यापारियों और किसानों से धान खरीदी संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

Related Post