शानदार द्वितीय वर्ष काली पूजा और दिवाली महोत्सव करा रही स्टोन क्लब...

 

जांजगीर चांपा मुलमुला - क्षेत्र में सेवा कार्य करते आ रहे स्टोन यूथ एसोसिएशन द्वारा पिछले वर्ष जो काली पूजा एवं दिवाली महोत्सव कराया गया था वो क्षेत्र में प्रशंसा का विषय बन गया था और इस वर्ष लोगो को बेसब्री से इस आयोजन का इंतजार है पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्टोन क्लब दिवाली के शुभ अवसर पर काली पूजा और दिवाली महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है जिसमें समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी साथीगण बढ़ चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं, और इस आयोजन में विद्यार्थियों के लिए विविध प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम भी शामिल हैं, सदस्यों से मिली जानकारी अनुसार इस वर्ष आयोजन में 6 नवंबर धनतेरस के दिन कलश यात्रा मशाल यात्रा एवं मूर्ति स्थापना होगी, 7 नवंबर को विद्यार्थियों के लिए कुर्सी दौड़, रस्साकशी, विविध प्रतियोगिताएं हैं, मुख्य दिवाली 8 नवंबर को संगीतमय महाआराती एवं आतिशबाजी होगा, 9 नवंबर को शतरंज, ड्राइंग, फैंसी ड्रेस कम्पीटीशन था डांस प्रतियोगिता रखी गई है, 10 नवंबर को सम्मान समारोह पुरस्कार वितरण एवं अतिथि सम्मान समारोह का कार्यक्रम रहेगा, 11 नवंबर को हवन, कन्या पूजन कर शानदार मांदर बाजे एवं छत्तीसगढ़िया सांस्कृतिक पारंपरिक तरीके से विसर्जन किया जाएगा,

Related Post