3 प्रतिशत महंगाई भत्ता और पटवारियों के निलंबन के विरोध में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन निकालेगा आक्रोश रैली

18 नवंबर को शाम 4:30 बजे चौपाटी मैदान से निकलेगी रैली, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

 

कोंडागांव, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के निर्देशानुसार 18 नवंबर 2026 को प्रदेशभर के जिला एवं विकासखंड मुख्यालयों में आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इसी कड़ी में कोंडागांव जिले में भी जिला संयोजक निर्मल कुमार शार्दुल के नेतृत्व में कर्मचारी-अधिकारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

Uploaded Image

फेडरेशन के अनुसार कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं एरियर्स का भुगतान करने, आंदोलनरत पटवारियों के निलंबन तथा बड़ी संख्या में पटवारियों पर की गई ब्रेक इन सर्विस जैसी दंडात्मक कार्रवाई को वापस लेने की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है।

 

कोंडागांव जिला मुख्यालय में 18 नवंबर (बुधवार) को शाम 4:30 बजे चौपाटी मैदान में कर्मचारी-अधिकारी एकत्रित होंगे। यहां से आक्रोश रैली निकालकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा। वहीं जिले के पांचों विकासखंड मुख्यालयों में भी विकासखंड संयोजकों के नेतृत्व में निर्धारित स्थानों से रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 

जिला संयोजक निर्मल कुमार शार्दुल ने फेडरेशन से संबद्ध सभी कर्मचारी संगठनों के जिला अध्यक्षों, जिला सचिवों एवं पांचों विकासखंडों के संयोजकों सहित सभी कर्मचारी-अधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की है।

Related Post