जांजगीर-चांपा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 50 लीटर महुआ शराब और 300 किलो लाहन बरामद

जांजगीर-चांपा, 6 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब के निर्माण और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभाग की टीम ने गोविंदा सबरिया डेरा में छापेमार कार्रवाई करते हुए एक चढ़ी हुई शराब भट्ठी के साथ 50 लीटर महुआ शराब और 300 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार तथा प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री योगेश्वर कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में 6 नवंबर को आबकारी विभाग की टीम ने गोविंदा सबरिया डेरा में तालाब किनारे दबिश दी। इस दौरान मौके पर एक चढ़ी हुई भट्ठी मिली। टीम ने वहां से 50 लीटर महुआ शराब और 300 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया।

 

मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(1)(च) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

 

आबकारी टीम की रही अहम भूमिका

 

इस कार्रवाई में आबकारी वृत्त चांपा के प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक मनीष कुमार साहू, आबकारी आरक्षक किशन शराफ, आकाश मानी, शीतला कौशिक, नगर सैनिक नरेंद्र कमल सहित अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखी जा रही है।

Related Post