जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भठली में कीटनाशक मिली शराब पिलाकर दो लोगों की हत्या करने के सनसनीखेज मामले की विवेचना तात्कालिक थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल द्वारा प्रकरण की गंभीरता विवेचना/साक्ष्य संकलन कर आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अभियोग पत्र तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था।
घटना का विवरण शराब बिक्री को लेकर सुंदरलाल कुर्रे से विवाद के चलते आरोपी ने 6 मार्च 2025 को देशी शराब की शीशी में कीटनाशक मिलाकर सुंदरलाल के घर पहुंचाई। सुंदरलाल के शराब पीने से मना करने पर आरोपी ने वहां मौजूद सीताराम लहरे एवं रोहित कुमार तेंदुलकर को शराब दे दी। जहरीली शराब पीने से दोनों की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले की विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल द्वारा अत्यंत सूक्ष्मता एवं प्रभावी ढंग से की गई। विवेचना के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य, कीटनाशक के डिब्बे एवं एफएसएल रिपोर्ट संकलित की गई। अभियोजन द्वारा प्रस्तुत 19 गवाहों एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का अपराध संदेह से परे प्रमाणित हुआ।
इस प्रकार निरीक्षक पारस पटेल की उत्कृष्ट विवेचना एवं प्रभावी साक्ष्य संकलन से दोहरे हत्याकांड के आरोपी को न्यायालय से दो बार आजीवन कारावास की सजा दिलाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली।
