21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी किसानों को मिलेगा कृषक उन्नति योजना का पूरा लाभ, प्रति एकड़ 13,839 रुपये की मिलेगी सहायता राशि

कोण्डागांव, 13 नवंबर 2026। कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य सरकार ने किसानों को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि का लाभ देने के संबंध में महत्वपूर्ण व्यवस्था की है। इसके तहत किसान निर्धारित अधिकतम उपार्जन सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम मात्रा में भी धान या धान बीज का विक्रय करते हैं, तब भी उन्हें शेष मात्रा के लिए देय अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलेगा।

 

योजना के प्रावधानों के अनुसार, किसानों को उनके बोए गए संपूर्ण सत्यापित रकबे के आधार पर प्रति एकड़ 13,839 रुपये की दर से सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यानी किसान द्वारा 21 क्विंटल प्रति एकड़ की पूरी निर्धारित सीमा में धान नहीं बेचने पर भी सहायता राशि में कटौती नहीं होगी। इस व्यवस्था से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और उन्हें योजना का पूरा लाभ सुनिश्चित हो सकेगा।

Related Post