स्नातक, ITI एवं डिप्लोमा युवाओं के लिए निःशुल्क रोजगार प्रशिक्षण का अवसर

कोरबा/बांकी मोंगरा। क्षेत्र के स्नातक, ITI एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार के लिए आवश्यक कौशल से जोड़ने के उद्देश्य से Graduate Employability Enhancement Training (GEET) कार्यक्रम के अंतर्गत RiSE Computer College, Banki Mongra में निःशुल्क रोजगार प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम Learnet Skills द्वारा संचालित GEET पहल के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

 

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को केवल शैक्षणिक योग्यता तक सीमित न रखते हुए उन्हें वर्तमान रोजगार बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप Job Ready बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को व्यावसायिक संचार, इंटरव्यू स्किल, ग्राहक प्रबंधन, डिजिटल साक्षरता, डोमेन अवेयरनेस, लॉजिकल रीजनिंग सहित विभिन्न रोजगारोन्मुखी कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

इस कार्यक्रम के लिए 18 से 30 वर्ष की आयु के युवा आवेदन कर सकते हैं। इसमें स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ-साथ ITI में Fitter, Electrician एवं Welder ट्रेड तथा Mechanical एवं Electrical Diploma उत्तीर्ण युवा भी पात्र हैं।

 

प्रशिक्षण की अवधि 80 घंटे अर्थात 20 दिवस, प्रतिदिन 4 घंटे निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले युवाओं को रोजगार एवं Placement Support से जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा।

 

RiSE Computer College के डायरेक्टर श्री सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि क्षेत्र के अनेक युवा शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के बावजूद इंटरव्यू, कम्युनिकेशन, डिजिटल स्किल एवं कार्यस्थल की आवश्यकताओं से संबंधित व्यावहारिक कौशल के अभाव में रोजगार के अवसरों से वंचित रह जाते हैं। GEET जैसे कार्यक्रम युवाओं की इस Skill Gap को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

 

उन्होंने कहा कि “हमारा प्रयास है कि Banki Mongra एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के लिए आवश्यक प्रशिक्षण उनके अपने क्षेत्र में उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें प्रशिक्षण के लिए दूर जाने की आवश्यकता न पड़े। यह कार्यक्रम युवाओं को Skill से Employment की दिशा में आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।”

GEET प्रशिक्षण बैच के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 निर्धारित है तथा प्रशिक्षण बैच 1 सितंबर 2026 से प्रारंभ होगा।

इच्छुक युवा अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए RiSE Computer College, Banki Mongra से संपर्क कर सकते हैं।

संपर्क: 8817856591, 9827036438

स्थान: RiSE Computer College, Banki Mongra, Korba

पता: Banki to 2 No. Road, Banki Mongra, Korba

श्री सुनील विश्वकर्मा

Director

RiSE Computer College, Banki Mongra, Korba

Related Post