कोरबा। विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से श्री हरिकिशन पब्लिक स्कूल, कोरबा में 23 अक्टूबर 2026 को IAP OJAS – National School Health Collaborative Programme का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
स्वास्थ्य, पोषण और मानसिक कल्याण पर विशेष जोर
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और किशोरावस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान OJAS POSHAN, OJAS MANAS, OJAS SAKSHAM एवं OJAS SURAKSHA जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जानकारी दी गई।
प्रतिष्ठित चिकित्सकों की रही उपस्थिति
इस विशेष आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्णा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कोरबा के डॉ. विशाल उपाध्याय शामिल हुए। वहीं IAP Faculty एवं Training Coordinator डॉ. ओमेश खुराना, पद्मश्री सम्मानित वरिष्ठ IAP Faculty डॉ. पुखराज बाफना, IAP EB Chhattisgarh 2026 की डॉ. मधुश्री देशपांडे तथा IAP Faculty डॉ. माला चौधरी ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में पहल
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को सही खानपान, स्वच्छता, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य तथा सुरक्षित जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच और अच्छी आदतों का विकास करना रहा।
विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार
विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य ने कार्यक्रम में शामिल सभी चिकित्सकों, शिक्षाविदों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही विश्वास जताया कि विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी और उनके सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी।
