Anp news सुरक्षित बचपन बचाओ अभियान के अंतर्गत ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में परमेश्वर राठौर प्रतिधारक अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जांजगीर-चांपा द्वारा विद्यार्थियों को बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा एवं कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
तथा राजेश कुमार कश्यप द्वारा बाल विवाह, बाल श्रम, पॉक्सो एक्ट (POCSO), बाल यौन उत्पीड़न एवं शोषण तथा बाल तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
वहीं, सुशील कुमार सूर्यवंशी ने साइबर अपराध, मोटरयान संबंधी कानून, निःशुल्क विधिक सहायता, गुड टच-बैड टच, तथा डालेश्वर प्रसाद पटेल द्वारा शिक्षा का अधिकार, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा नालसा की विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या शोषण की स्थिति में बच्चों को बिना डर के उचित सहायता लेनी चाहिए।
शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, बाल संरक्षण कानूनों तथा सुरक्षित वातावरण के महत्व से अवगत कराना था। इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों को जागरूक बनाने के साथ-साथ बाल अपराधों एवं शोषण की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।
शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित बचपन, शिक्षा, सम्मान एवं न्याय के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
