भारी बारिश के चलते कोंडागांव में 25 सितंबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित, तिमाही परीक्षा स्थगित

कोंडागांव, 24 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर (शिक्षा विभाग), जिला कोंडागांव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

Uploaded Image

तिमाही परीक्षा की तारीख आगे बढ़ी

आदेश के तहत 25 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली त्रैमासिक (तिमाही) परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षा आगामी 7 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, ताकि खराब मौसम के बीच छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा या जोखिम का सामना न करना पड़े।

Related Post