कोंडागांव में संभाग स्तरीय बॉक्सिंग चयन प्रतियोगिता संपन्न, 42 खिलाड़ियों का हुआ चयन

कोंडागांव, 4 जुलाई 2026 | राज्यस्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के लिए बस्तर संभाग स्तरीय बॉक्सिंग चयन प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को कोंडागांव के गर्ल्स स्कूल परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला स्तरीय चयन के बाद आयोजित इस प्रतियोगिता में बस्तर संभाग के तीन जिलों—कोंडागांव, जगदलपुर और कांकेर—के कुल 72 बालक-बालिकाओं ने अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Uploaded Image

सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी सुधराम मरकाम ने बताया कि प्रतियोगिता में कोंडागांव से 17, जगदलपुर से 46 तथा कांकेर से 9 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर कुल 42 खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्यस्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के लिए किया गया, जो बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें कोंडागांव जिले के 12 खिलाड़ियों ने चयनित होकर जिले का गौरव बढ़ाया।

 

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट तकनीक का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। चयनित खिलाड़ियों को अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Uploaded Image

इस अवसर पर सुधराम मरकाम (सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी), बी. जॉन (पीटीआई), रामेश्वर राव (पीटीआई), गुप्तेश्वर नाग (पीटीआई), प्रीत ठाकुर (पीटीआई), प्रभाकर सिंह (पीटीआई), लीना तिवारी (पीटीआइ), नवीन ठाकुर (पीटीआई), अभिजीत तिवारी (पीटीआई), आशुतोष तिवारी (पीटीआई), प्रकर्ष राव (पीटीआई), सौरभ मडामें (पीटीआई) एवं अनीश यादव (पीटीआई) सहित खेल विभाग के अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न हुई।

Related Post