कोंडागांव, 22 अप्रैल 2026 | कोंडागांव के MAN OF STEEL GYM की महिला खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ में इतिहास रचते हुए जिले का नाम रोशन किया है। 17 से 19 अप्रैल तक भिलाई में आयोजित 26वीं छत्तीसगढ़ STATE POWERLIFTING CHAMPIONSHIP में पहली बार कोंडागांव की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए GOLD MEDAL अपने नाम किया।
जिम की खिलाड़ी श्रीमती शोभा ढाकरे और कुमारी नीता नेताम ने BENCH PRESS, SQUAT और DEADLIFT जैसे कठिन इवेंट्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि ने न केवल MAN OF STEEL GYM बल्कि पूरे कोंडागांव जिले को गौरवान्वित किया है।
इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहे, जिनकी मौजूदगी में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे जिम के OWNER उल्लास भंज, MANAGER विष्णु पम्मार और TRAINER मयंक पटेल की मेहनत और मार्गदर्शन अहम रहा। वर्तमान में इन खिलाड़ियों को आगामी NATIONAL CHAMPIONSHIP के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि जिम के TRAINER मयंक पटेल स्वयं NATIONAL स्तर के BODYBUILDING CHAMPION रह चुके हैं और MR. CHHATTISGARH का खिताब जीत चुके हैं। वहीं शोभा ढाकरे और नीता नेताम पहले भी INTERNATIONAL प्रतियोगिता में GOLD MEDAL जीतकर देश और राज्य का नाम रोशन कर चुकी हैं।
आज खिलाड़ियों के कोंडागांव वापस लौटने पर MAN OF STEEL GYM में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनकी जीत का जश्न मनाया गया और GYM परिवार व उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
MAN OF STEEL GYM आज कोंडागांव में FITNESS और SPORTS TALENT को निखारने का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है, जहां युवाओं को PROFESSIONAL TRAINING के साथ NATIONAL और INTERNATIONAL स्तर तक पहुंचने का मौका मिल रहा है।
