कोंडागांव धनोरा के देवकरण नाग ने पास की CFA न्यू रेफरी परीक्षा, बने लेवल-8 स्टेट रेफरी, ग्रामीण युवाओं और खिलाड़ियों के लिए बने प्रेरणा

कोंडागांव, 12 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन (CFA) की ओर से आयोजित न्यू रेफरी एग्जामिनेशन 2026 में कोंडागांव जिले के ग्राम धनोरा निवासी देवकरण नाग ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। CFA द्वारा 11 सितंबर 2026 को जारी मूल्यांकन परिणाम में देवकरण नाग को परीक्षा में सफल अभ्यर्थी घोषित किया गया है।

 

यह परीक्षा 30 अगस्त 2026 को बस्तर में आयोजित की गई थी। देवकरण नाग ने परीक्षा की सभी मूल्यांकन प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक पूरी की हैं। अब AIFF द्वारा Referee Identification Number (RIN) आवंटित किए जाने के बाद उन्हें Level-8 (State) Referee के रूप में मान्यता मिलेगी।

Uploaded Image

ग्रामीण क्षेत्र में सीमित संसाधनों के बीच रहकर देवकरण नाग द्वारा हासिल की गई यह उपलब्धि जिलेभर में सराहना का विषय बनी हुई है। उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनी है। इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

Related Post