साइबर जागृति अभियान: कोंडागांव पुलिस ने साइबर चेतना रथ के जरिए जिलेभर में चलाया जागरूकता अभियान

कोंडागांव, 19 अगस्त 2026। साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोंडागांव पुलिस द्वारा “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिले में विशेष साइबर जागरूकता रथ का संचालन किया गया। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Uploaded Image

जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों, विद्यार्थियों और आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देगा। अभियान के तहत डीएसपी सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में ग्राम जैतपुरी एवं लंजोड़ा के स्कूलों में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वहीं फरसगांव एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने उरनदाबेड़ा के साप्ताहिक बाजार में लोगों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।

Uploaded Image

मर्दापाल एसडीओपी नरेंद्र पुजारी ने मर्दापाल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। डीएसपी श्रीमती स्निग्धा सलामे के नेतृत्व में लाइब्रेरी भवन में विशेष कार्यक्रम हुआ, जिसमें विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मौके पर पुरस्कृत भी किया गया। इसके अलावा जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

Uploaded Image

अभियान के दौरान जिलेभर में लगभग 700 से 1000 लोगों ने साइबर जागृति अभियान के स्कैनर को स्कैन कर अभियान से जुड़ते हुए साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की। पुलिस के अनुसार लोगों की यह भागीदारी साइबर अपराधों के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है।

Uploaded Image

एसपी ने किया सतर्क रहने का आह्वान

Uploaded Image

पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध से बचाव केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से बैंक खाता, एटीएम/डेबिट कार्ड, ओटीपी, पासवर्ड, यूपीआई पिन सहित अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील की।

Uploaded Image

उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक करने, अज्ञात ऐप डाउनलोड करने और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी। साथ ही साइबर ठगी होने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की, ताकि समय रहते ठगी की राशि को रोकने और आरोपियों तक पहुंचने की कार्रवाई की जा सके।

 

कोंडागांव पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। पुलिस के अनुसार साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूकता ही सबसे मजबूत सुरक्षा है।

Related Post