बाईपास मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: पुल से टकराई तेज रफ्तार ट्रक, चालक-परिचालक घायल, डायल-112 ने पहुंचाया जिला अस्पताल

कोंडागांव, 01 जुलाई 2026 | शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चिखलपुटी स्थित नवीन बस स्टैंड के पास बुधवार रात करीब 10 बजे बाईपास मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक पुल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक (क्रमांक AP-39 PF 5569) का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Uploaded Image

दुर्घटना में ट्रक चालक मुखिया बुज्जी और परिचालक नागराजू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

Uploaded Image

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक पुल से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

 

सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Post