कोंडागांव में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस ने कार को मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत, दो घायल

कोंडागांव, 12 जुलाई 2026 | राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रविवार को कोंडागांव के बनियागांव स्थित नीलगिरि प्लाट के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जगदलपुर से रायपुर जा रही कांकेर रोडवेज की यात्री बस ने कोंडागांव से गीदम की ओर जा रही एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

Uploaded Image

हादसे के समय कार में चालक, एक महिला और उनका बेटा सवार थे। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर के बाद चालक का शव कार में बुरी तरह फंस गया, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

Uploaded Image

हादसे में घायल महिला और उनके बेटे को उपचार के लिए जिला अस्पताल कोंडागांव भेजा गया है। मृतक और घायल सभी कोंडागांव निवासी बताए जा रहे हैं।

 

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related Post