Anp News दो ट्रकों की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, NH-34 पर शव रखकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

ANP News Live bulandshahar उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस के सीमा विवाद को लेकर परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने मृतक का शव राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर रखकर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया।

जानकारी के अनुसार, अनियंत्रित दो ट्रकों की चपेट में आने से बाइक सवार 32 वर्षीय प्रदीप राठी, निवासी गांव अख्तियारपुर, की मौके पर ही मौत हो गई।

Uploaded Image

 

घटना के बाद पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही, जिससे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को NH-34 पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। हाईवे पर जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद जाम खुलवाने की कोशिश जारी रही।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Related Post