सोना-चांदी समेत बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

 

छुरिया। पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री एवं सोना-चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव के निर्देश पर, खुज्जी विधायक भोलाराम साहू एवं पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू के मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण कर विरोध जताया तथा राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छुरिया नगर में रैली निकालते हुए सोना-चांदी दुकानों, पेट्रोल पंप एवं किराना दुकानों के सामने तख्ती और बैनर के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर आम लोगों और व्यापारियों से संवाद भी किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल, एलपीजी गैस, खाद्य सामग्री और सोना-चांदी के बढ़ते दामों ने मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी और आम जनता की कमर तोड़ दी है। महंगाई के कारण लोगों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है और आम आदमी की जिंदगी मुश्किल होती जा रही है।

Uploaded Image

व्यापारियों ने जताई चिंता

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने बताया कि देशभर में करोड़ों लोग ज्वेलरी व्यवसाय, कारीगरी, पॉलिश एवं संबंधित कार्यों से जुड़े हुए हैं। सोना-चांदी के बढ़ते दाम और घटती मांग के कारण इस व्यवसाय से जुड़े लोगों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।

ग्राहकों में भी नाराजगी

ग्राहकों, विशेषकर महिलाओं ने कहा कि पहले परिवार बेटी की शादी और भविष्य के लिए थोड़ी-थोड़ी बचत कर गहने बनवा लेते थे, लेकिन अब सोना-चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे यह सपना अधूरा होता जा रहा है। बढ़ती महंगाई ने घरेलू खर्च को भी प्रभावित किया है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, जिला महामंत्री राजकुमार सिन्हा, पूर्व महामंत्री चुम्मन साहू, पार्षद सोनू खान, रोशन रजक, वसीम, मनोज यादव, प्रकाश शर्मा, कमलेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Post