वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता चुम्मन साहू*

 

*1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में जुटेंगे कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता-कार्यकर्ता, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का उठेगा मुद्दा*

 

छुरिया। कांग्रेस पार्टी के ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत 1 नवंबर को नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विशाल महारैली में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के प्रवक्ता चुम्मन साहू दिल्ली रवाना हुए। महारैली में कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता शामिल होकर ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे के साथ मताधिकार की सुरक्षा और लोकतंत्र की मजबूती का मुद्दा उठाएंगे।

 

कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित इस महारैली का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, संविधान की रक्षा और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आवाज बुलंद करना है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है और इसकी पवित्रता बनाए रखना बेहद जरूरी है।

 

जिला कांग्रेस प्रवक्ता चुम्मन साहू ने महारैली में सहभागिता को लोकतांत्रिक अधिकारों एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जनता के मताधिकार की सुरक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

 

दिल्ली में आयोजित इस महारैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी का मानना है कि लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए जनजागरण आवश्यक है।

Related Post