जन्मदिन पर सेवा की मिसाल बने जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा, बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री तो बुजुर्गों को दिए कंबल

जन्मदिन पर सेवा की मिसाल बने जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा, बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री तो बुजुर्गों को दिए कंबल

13 दुर्गा पंडालों में पूजा-अर्चना कर लिया माता रानी का आशीर्वाद, देवर गांव में जनसहयोग से भव्य शिव मंदिर बनाने का लिया संकल्प

Uploaded Image

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 16 अक्टूबर। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 के सदस्य पवन पैकरा ने अपना जन्मदिन सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया। जन्मदिन को उत्सव तक सीमित रखने के बजाय उन्होंने स्कूली बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की, बैगा बाहुल्य क्षेत्र के बुजुर्गों को गर्म कंबल भेंट किए और क्षेत्र के 13 दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने अपने गृह ग्राम देवर में जनसहयोग और श्रमदान से भव्य शिव मंदिर निर्माण का संकल्प भी दोहराया।

Uploaded Image

बच्चों के चेहरे पर मुस्कान, बुजुर्गों को मिला सम्मान

जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्यक्रमों की शुरुआत शासकीय प्राथमिक शाला मेड़ियाकछार में हुई। यहां पवन पैकरा ने स्कूली बच्चों को पेन, कॉपी, बिस्किट, टॉफी और मिठाई वितरित की। शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस पहल के माध्यम से उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उनके बीच खुशियां बांटीं।

इसके बाद वे क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित बैगा बाहुल्य ग्राम साल्हेगोरी और आंगनबाड़ी केंद्र छिंद्रपानी पहुंचे। यहां बुजुर्गों, सियानों तथा माताओं-बहनों को गर्म वस्त्र और कंबल वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि समाज के बुजुर्गों का सम्मान और जरूरतमंदों की सेवा ही जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य है।

13 दुर्गा पंडालों में पहुंचकर की सुख-समृद्धि की कामना

Uploaded Image

धार्मिक आस्था के साथ जन्मदिन मनाते हुए पवन पैकरा ने जिला पंचायत क्षेत्र के 13 दुर्गा पंडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना और आरती में सहभागिता की। इस दौरान नव दुर्गा उत्सव समिति माटी कछार, पंडरीपानी, अंधियारखो, डाहीबहरा, कोरजा और दूरपता मंदिर सहित विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। साथ ही सभी पंडालों में अपनी ओर से यथाशक्ति सहयोग राशि भी प्रदान की।

एक-एक रुपये के जनसहयोग से बनेगा भव्य शिव मंदिर

इस अवसर पर पवन पैकरा की ओर से की गई एक महत्वपूर्ण घोषणा भी चर्चा का विषय रही। उन्होंने अपने गृह ग्राम देवर में भव्य शिव मंदिर निर्माण का संकल्प दोहराते हुए कहा कि मंदिर का भूमिपूजन नवरात्रि के दौरान किया जा चुका है। अब इस मंदिर का निर्माण गांव के प्रत्येक व्यक्ति के एक-एक रुपये के सहयोग और सामूहिक श्रमदान से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण जनभागीदारी और गांव के लोगों की आस्था के बल पर किया जाएगा। इसके लिए वे स्वयं घर-घर जाकर सहयोग राशि एकत्रित करेंगे। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए अपनी ओर से डेढ़ से दो लाख रुपये तक का सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। उनके इस संकल्प का उद्देश्य ग्रामीणों को धार्मिक आस्था के साथ सामूहिक सहभागिता और सामाजिक एकजुटता के सूत्र में जोड़ना है।

रात में ग्रामीणों ने मनाया जन्मदिन, वरिष्ठजनों ने दिया आशीर्वाद

दिनभर सेवा और धार्मिक कार्यक्रमों के बाद रात्रि में गृह क्षेत्र में पवन पैकरा का भव्य स्वागत किया गया। वरिष्ठजनों, युवा साथियों और ग्रामवासियों ने माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा तिलक लगाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वरिष्ठजनों ने अपने हाथों से केक खिलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान आतिशबाजी और फूलझड़ियों के बीच जन्मदिन का उत्सव मनाया गया।

Uploaded Image

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, युवा साथी, माताएं-बहनें, स्कूली बच्चे और ग्रामवासी उपस्थित रहे। पवन पैकरा ने जन्मदिन पर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शुभकामनाएं देने वाले सभी क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से उन्होंने शिक्षा, बुजुर्गों के सम्मान, धार्मिक आस्था और सामुदायिक सहयोग को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

Related Post