रक्षाबंधन पर खाकी की कलाई पर सजा रक्षासूत्र, किरण वैष्णव ने पुलिस जवानों को बांधी राखी

 

भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने पुलिस जवानों को बांधी राखी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने कहा आपकी सुरक्षा में ही समाज सुरक्षित

राजनांदगांव। रक्षाबंधन का पर्व केवल भाई-बहन के प्रेम का त्योहार नहीं, बल्कि एक-दूसरे की रक्षा और विश्वास का संकल्प लेने का दिन भी है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस जवानों के बीच पहुंचकर उन्हें रक्षासूत्र बांधा और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस थाना छुरिया, पुलिस थाना गैंदाटोला, पुलिस चौकी जोब एवं पुलिस चौकी चिचोला में विशेष आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने पुलिस जवानों का तिलक लगाकर स्वागत किया, उनकी कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। साथ ही इस अवसर पर जि.प. सदस्य श्रीमती बिरम मंडावी, जिला भाजपा मंत्री श्रीमती मीना पुजेरी,महिला मोर्चा अध्यक्ष जनपद सदस्य श्रीमती राधिका चंद्रवंशी, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी श्रीमती मालती उईके,महिला मोर्चा गैदाटोला अध्यक्ष श्रीमती हीना शिंदे, जनपद पंचायत सभापति श्रीमती उत्तरा निषाद, जनपद सदस्य श्रीमती हेमिन साहू, पार्षद श्रीमती गौरी सिन्हा, पार्षद श्रीमती सलुजा कोमरे, एल्डरमेन श्रीमती संगीता यादव, जनपद सदस्य श्रीमती भारती देवांगन, श्रीमती ममता सोनटेके सहित महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित थे।

Uploaded Image

इस दौरान श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि हमारे पुलिस जवान परिवार से दूर रहकर भी हर समय जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। जब पूरा देश और समाज अपने परिवार के साथ त्योहार मना रहा होता है, तब हमारे जवान अपनी ड्यूटी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुरक्षा व्यवस्था संभालते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन उनकी कलाई पर राखी बांधना उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है।उन्होंने कहा कि “हमारी बहनों की राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि पुलिस जवानों के प्रति विश्वास, सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक है।” समाज की सुरक्षा में पुलिस जवानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को नमन करते हुए उन्होंने सभी जवानों एवं उनके परिवारों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।राखी बांधते समय कई जवानों के चेहरे पर खुशी और अपनापन साफ दिखाई दिया। महिला मोर्चा की बहनों ने पुलिस जवानों को अपना भाई मानकर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस पहल ने रक्षाबंधन के पर्व को सामाजिक सरोकार, सम्मान और भाईचारे की भावना से जोड़ दिया।छुरिया, गैंदाटोला, जोब और चिचोला क्षेत्र के पुलिस जवानों के लिए यह रक्षाबंधन का पर्व एक यादगार पल बन गया, जहां वर्दी के पीछे छिपे भाई के रिश्ते को बहनों के स्नेह ने और मजबूत किया।

Related Post