छुरिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल छुरिया के महामंत्री मुकेश मंडावी ने विगत दिनों नया रायपुर स्थित अटल नगर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मंडावी ने अपना परिचय देते हुए अपने गृह ग्राम जोब (छुरिया) से जुड़ी शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
मुकेश मंडावी ने ग्राम में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने सहित क्षेत्र की अन्य आवश्यकताओं को लेकर विभिन्न मांगों पर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।
मामले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर जल्द सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।
