Anp News live korba मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 5 जुलाई (रविवार) को आयोजित की जाएगी।
आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, रायपुर के निर्देशानुसार परीक्षा का आयोजन प्रयास आवासीय विद्यालय, डिंगापुर (कोरबा) में होगा। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें।
यह योजना अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।
