Anp news रायपुर एयरपोर्ट में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत

Anp news live Raipur राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। एयरपोर्ट परिसर के अंदर रिपेयरिंग कार्य के दौरान एक इलेक्ट्रीशियन 30 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे एयरपोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान कुबेर कुमार साहू (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो धमतरी जिले के जी जाम गांव का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कुबेर एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में सीलिंग रिपेयरिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 30 फीट नीचे आ गिरा।

घटना होते ही एयरपोर्ट स्टाफ और वहां मौजूद लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिए माना स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद एयरपोर्ट कर्मचारियों और यात्रियों में भी दहशत का माहौल है ।

Related Post