ग्राम हरदी महामाया में पांच घंटे का अखंड दुर्गा चालीसा पाठ संपन्न

ग्राम महामाया हरदी में पांच घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ संपन्न

नशामुक्त, संस्कारवान एवं चरित्रवान समाज निर्माण का दिया संदेश

अकलतरा। भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में ग्राम महामाया हरदी में पांच घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं, बहनों, धर्मप्रेमियों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ युगचेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के चरणों में ध्यान तथा मां आदिशक्ति जगत जननी दुर्गा जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन के साथ हुआ। इसके बाद सामूहिक रूप से पांच घंटे तक चालीसा पाठ किया गया। अंत में आरती कर महाप्रसाद वितरित किया गया।

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अध्यक्ष रोहित कुमार पटेल ने कहा कि समाज में नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से नशा एवं मांसाहार से दूर रहकर सात्विक, मर्यादित और चरित्रवान जीवन अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे की लत से परिवार आर्थिक और सामाजिक परेशानियों से प्रभावित होते हैं, इसलिए समाज को इसके विरुद्ध जागरूक होना चाहिए।

भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला सचिव आकाश कुमार कंवर ने बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने की जिम्मेदारी माता-पिता की बताते हुए कहा कि बच्चे अपने परिवार के व्यवहार से सीखते हैं। इसलिए अभिभावक स्वयं नशामुक्त जीवन अपनाएं और बच्चों को पूजा-पाठ, आरती, श्री दुर्गा चालीसा एवं नैतिक शिक्षा से जोड़ें।

निःशुल्क धार्मिक आयोजन

संगठन द्वारा गांवों एवं शहरों में पांच घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ, एक घंटे का आरती क्रम तथा 24 घंटे का अखंड पाठ निःशुल्क आयोजित कराया जाता है। इन आयोजनों का उद्देश्य धर्म-जागृति के साथ नशामुक्त, मांसाहार मुक्त एवं चरित्रवान समाज का निर्माण करना है।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष रविशंकर यादव, जिला सचिव आकाश कुमार कंवर, अनीश कुमार, मंगल सिंह, विजय साहू, लक्ष्मी प्रसाद यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुंती कंवर तथा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अध्यक्ष रोहित कुमार पटेल सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता में संगठन के सदस्यों एवं ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post