ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना अरनोद की कार्रवाई एनडीपीएस प्रकरण में वांछित आरोपी को किया डिटेन

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना अरनोद की कार्रवाई

एनडीपीएस प्रकरण में वांछित आरोपी को किया डिटेन

अरनोद (प्रतापगढ़)।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ गजेन्द्र सिंह जोधा एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त अरनोद चन्द्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में थाना अरनोद पुलिस टीम ने एनडीपीएस प्रकरण में वांछित आरोपी को डिटेन किया है।

थानाधिकारी पुलिस थाना अरनोद श्यामूसिंह झाला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई।

दिनांक 23.12.2025 को पुलिस थाना अरनोद टीम द्वारा पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी, जिला जोधपुर कमिश्नरेट के प्रकरण संख्या 66/2022, धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 173(8) जा.फौ. में फरार चल रहे आरोपी समीर खान उर्फ चमलू निवासी देवल्दी थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़ को डिटेन किया गया।

डिटेन किए गए आरोपी को अग्रिम अनुसंधान हेतु पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी, जिला जोधपुर कमिश्नरेट को सुपुर्द किया जाएगा।

Related Post