ग्राम इंग्ररा में यादव समाज के गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्वमंत्री मोहन मरकाम, समाजजनों को दी पर्व की शुभकामनाएं

कोंडागांव, 24 नवंबर 2026। ग्राम इंग्ररा में यादव समाज द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मोहन मरकाम शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Uploaded Image

कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दही-हांडी एवं मट्ठी की रस्म निभाई गई। मोहन मरकाम सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाजजनों ने गौमाता की पूजा-अर्चना कर उन्हें खिचड़ी का प्रसाद खिलाया।

Uploaded Image

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी माकड़ी अध्यक्ष गौतम कुमार साहू, मंडल अध्यक्ष लखु पोयम, सरपंच बीरसिंह नेताम, रूपेंद्र पोयाम, राम नेताम, मांझी दूसू मरकाम, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष भानु यादव, समाज अध्यक्ष मनहर यादव, शिवलाल यादव, मानसिंह मरकाम एवं उपाध्यक्ष सुखलाल यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और पारंपरिक रीति-रिवाजों के संरक्षण का संदेश दिया गया। समाजजनों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ पर्व मनाया।

Related Post