कोंडागांव, 23 नवंबर 2026। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व (गुरुनानक जयंती) 24 नवंबर 2026, मंगलवार को कोंडागांव में श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
प्रबंधक कमेटी कोंडागांव की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 22 नवंबर को सुबह 8 बजे निशान साहिब में चोला साहिब की सेवा के साथ धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हुई। इसी दिन सुबह 10:30 बजे श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किया गया है, जिसकी समाप्ति 24 नवंबर को सुबह 10:30 बजे होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कीर्तन होगा। दोपहर 1 बजे से गुरु का लंगर प्रारंभ किया जाएगा। वहीं, शाम 4 बजे नगर कीर्तन (शोभायात्रा) निकाली जाएगी। नगर कीर्तन की वापसी के बाद पुनः गुरु के लंगर का आयोजन होगा।

प्रबंधक कमेटी ने समस्त संगत से निर्धारित समय पर गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर प्रकाश पर्व के धार्मिक आयोजनों में शामिल होने और गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की है।
