कार्तिक पूर्णिमा पर कोपाबेड़ा महाकालेश्वर धाम से निकलेगी भव्य शिव शोभायात्रा, संबलपुर नदी तट तक पहुंचेगी यात्रा

भगवान श्री महाकालेश्वर बाबा की पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालु भक्तिभाव से होंगे शामिल

 

कोंडागांव, 23 नवंबर 2026। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा कोपाबेड़ा स्थित श्री महाकालेश्वर धाम से प्रारंभ होकर संबलपुर स्थित पवित्र नदी तट तक पहुंचेगी।

Uploaded Image

इस धार्मिक आयोजन में भगवान श्री महाकालेश्वर बाबा की दिव्य उपस्थिति में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालु भक्तजन पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शोभायात्रा में शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था, भक्ति और सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाना है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

 

हर हर महादेव! जय श्री महाकाल!

Related Post