हार जीत की बाजी लगाते तीन जुआरी गिरफ्तार,मुकदमा हुआ दर्ज

हार जीत की बाजी लगाते तीन जुआरी गिरफ्तार,मुकदमा हुआ दर्ज

 

Uploaded Image

सकरार झांसी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी व पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी टहरौली के पर्यवेक्षण में थाना सकरार प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में सोमवार को अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत रामकुमार पुत्र कल्लू अहिरवार,रामकुमार पुत्र चन्नूलाल निवासी ग्राम भिटौरा थाना सकरार एवं लल्लूलाल पुत्र मौजीलाल निवासी ग्राम उरदौरा थाना टेहरका जिला निवाड़ी को भिटौरा तिराहे से लुहरगांव भट्ट जाने वाले रास्ते से ताश के पत्तों के साथ हार जीत की बाजी लगाते हुये थाना पुलिस की टीम द्वारा गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 1790 रूपये व 52 ताश के पत्ता बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाकर धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

इस दौरान कार्यवाही करने वाली टीम में थाना प्रभारी अमीराम सिंह, उप निरीक्षक रविकांत वर्मा,कांस्टेबल हिमांशु सचान एवं कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार एवं कांस्टेबल अमरेंद्र कुमार थाना सकरार जनपद झांसी शामिल रहे।

 

 

रिपोर्टर अंकित साहू

Related Post