रतनपुर पुलिस ने पशु तस्कर को किया गिरफ्तार, 17 भैंसों से भरा ट्रक जब्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उत्तरप्रदेश के बुचड़ख़ाने के लिए 17 भैंसों से भरा ट्रक ले जा रहा था।

 

जानकारी के मुताबिक, 10 सितम्बर 2025 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय मार्ग पर बिना चारा-पानी के मवेशियों से भरा ट्रक उत्तरप्रदेश की ओर जा रहा है। पुलिस ने पीछा कर ट्रक को रोका। जांच में पाया गया कि ट्रक में 17 भैंसे ठूंसा-ठूंसी करके भरी गई थीं, जिनमें से 2 मृत और 1 घायल अवस्था में मिली।

 

आरोपी का नाम शाहरुख कुरैशी (25 वर्ष), निवासी दढ़ी हसनपुर, जिला सामली (उत्तरप्रदेश) बताया गया है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि कुरैशी को पुलिस ने पकड़ लिया।

 

पुलिस ने ट्रक, दो मोबाइल फोन और मवेशियों सहित करीब 16 लाख 9 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

 

 कार्रवाई में शामिल अधिकारी

 

यह कार्रवाई एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के नेतृत्व में थाना प्रभारी रतनपुर संजय सिंह राजपूत, बेलगहना प्रभारी उनि राज सिंह, सहित पुलिस टीम ने अंजाम दी।

 

 पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Related Post