लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, अरनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, अरनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह तथा पुलिस उप अधीक्षक वृत्त अरनोद चन्द्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में थाना अरनोद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

 

थाना अरनोद के प्रभारी प्रभुराम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने एनडीपीएस एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी जुनैजा महबुब उर्फ मुन्ना पिता ईशाभाई निवासी राजकोट गुजरात को दबोचने में सफलता प्राप्त की।

 

जानकारी के अनुसार आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी, जिसके तहत पुलिस टीम ने राजकोट गुजरात में दबिश देकर उसे दिनांक 13 सितंबर 2025 को डिटेन कर गिरफ्तार किया।

 

इस कार्रवाई से अरनोद पुलिस की सक्रियता और सतर्कता एक बार फिर सामने आई है। आरोपी को अब न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Post