अरनोद कस्बे में 3 सौ साल से ज्यादा पुराना बरगद का पेड़ धराशायी, शाखाएं मकानो की दीवार पर टिकी, बड़ा हादसा टला

अरनोद कस्बे में 3 सौ साल से ज्यादा पुराना बरगद का पेड़ धराशायी, शाखाएं मकानो की दीवार पर टिकी, बड़ा हादसा टला

अरनोद कस्बे में 300 वर्षों से ज्यादा पुराना एक बरगद का पेड़ अचानक गिर पड़ा। बरगद का पेड़ घना होने से उसकी शाखाएं आसपास मकान की दीवारों पर टिक गई जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। पास ही रहने वाले गोपाल राठौड़ ने बताया की आज एक पेड़ नहीं वर्षो पुरानी संस्कृति टूटी है।घटना आज तड़के 3:00 बजे के करीब की है ज़ब वह घर के बहार आये तो सामने विशाल वट वृक्ष पूरा झुका है निचे बना चबूतरा भी टुटा पड़ा है। कोई बड़ी घटना की आशंका से शीघ्र ही आस पास के लोगो को जगाया और सुरक्षित घरो से बहार बुलाया। बड़ के पेड़ के निचे से गुजरने वाले रास्ते को भी बंद करवाया। यह घटना कस्बे के दर्जी चौक में हुई जो कस्बे का मुख्य मार्ग है मुख्य बाजार है पास ही बालिका विद्यालय संचालित है। यहाँ से प्रतिदिन सेंकड़ो की संख्या में लोग गुजरते है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मोहल्ले वासियो ने तुरंत ही प्रशासन को सूचित किया। बताया जा रहा है वट वृक्ष काफी पुराना है उसकी जड़े खोखली हो चुकी थी जिससे ये घटना घटित हुई। गनीमत रही घटना दिन में नहीं हुई नहीं तो बड़ा हादसा घटित हो जाता । मौके पर तहसीलदार नितिन मेहरावत अपनी टीम के साथ पहुँचे और टीम द्वारा पेड़ को हटाने की कारवाई की।

Related Post