ऑपरेशन चक्रव्युह” के तहत थाना जलोदा जागीर की बड़ी कार्यवाही 02 क्विंटल 55 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, परिवहन में प्रयुक्त दोनों कारें जब्त

ऑपरेशन चक्रव्युह” के तहत थाना जलोदा जागीर की बड़ी कार्यवाही

02 क्विंटल 55 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, परिवहन में प्रयुक्त दोनों कारें जब्त, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

जब्त माल की अनुमानित कीमत 38 लाख 25 हजार रुपये

 

प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन चक्रव्युह” अभियान के तहत थाना जलोदा जागीर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी छोटीसादड़ी रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन में, उप निरीक्षक मांगीलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 255.245 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जब्तशुदा माल की अनुमानित कीमत लगभग 38 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है।

 

रस्सी से टोचन कर ले जा रहे थे अवैध डोडाचूरा

पुलिस टीम 26 नवंबर 2025 को जलोदा जागीर से बम्बोरी रोड पर गश्त के दौरान पहुंची। रेलवे अंडर ब्रिज से करीब 400 मीटर आगे एक मारूति ईको कार (बरंग सफेद) दिखाई दी, जिसके पीछे रस्सी से टोचन की हुई टीयूवी-300 (आरजे 27 यूसी 3355) जा रही थी। वाहन संदिग्ध लगने पर थानाधिकारी ने रुकने का इशारा किया।

 

ईको कार को चालक ने रोक दिया, लेकिन पीछे की टीयूवी-300 में बैठे चालक व एक अन्य व्यक्ति मौके से भाग निकले। ईको चालक भी भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस ने दबोच लिया।

 

टीयूवी-300 में मिले 20 कट्टों में 255.245 किलो डोडाचूरा

वाहनों की तलाशी लेने पर टीयूवी-300 के अंदर सफेद प्लास्टिक के 20 कट्टों में 255.245 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा मिला। मौके से दबोचे गए अभियुक्त की पहचान सुनील पुत्र रामलाल मेघवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी चान्दोली, थाना जलोदा जागीर, जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई।

 

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज, अनुसंधान जारी

दोनों वाहनों को जब्त कर आरोपी सुनील को गिरफ्तार करते हुए थाना जलोदा जागीर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Post