जिला बिलासपुर कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों और 3 नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 2 चाकू, एक बेल्ट और एक डंडा भी जब्त किया गया है।
घटना का विवरण
दिनांक 09 अगस्त 2025 की रात करीब 11:45 बजे ग्राम सेमरताल में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपीगणों ने हर्ष यादव पर चाकू, बेल्ट और डंडे से हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित को तत्काल सिम्स अस्पताल, बिलासपुर में भर्ती कराया गया।
पुलिस की कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर, थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात की बात कबूल की।
गिरफ्तार आरोपी
1. राजीव वर्मा (23 वर्ष)
2. साहिल वर्मा (19 वर्ष)
3. लक्ष्मी प्रसाद केवट (19 वर्ष)
4. आनंद वर्मा (35 वर्ष)
5. राजा वर्मा (25 वर्ष)
6. राजेंद्र वर्मा (23 वर्ष)
साथ ही, 3 नाबालिग भी वारदात में शामिल पाए गए।
पुलिस ने सभी आरोपियों को 10 अगस्त 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया। मामले में धारा 109, 191(2), 191(3) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
