फंदे पर लटकी मिली युवती अरनोद थाना क्षेत्र के खोरा गांव की घटना

फंदे पर लटकी मिली युवती

अरनोद थाना क्षेत्र के खोरा गांव की घटना

अरनोद थाना क्षेत्र के खोरा गांव में एक युवती के फंदे पर लटके होने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर अरनोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

अरनोद थाना अधिकारी शंभू सिंह ने बताया कि खोरा गांव से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती अंगूरबाला मीणा पिता हीरालाल मीणा सोमवार को सुबह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए थे।

मंगलवार सुबह गांव की एक बालिका ने टेकरी पर अंगुर बाला को फंदे पर लटके हुए देखा, जिसके बाद इसकी सूचना गांव में दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अरनोद सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचाया, जहां शाम होने से पोस्टमार्टम बुधवार सवेरे कराया जायेगा। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Post