खाद तस्करी का प्रयास विफल

नेपाल सीमा पर यूरिया खाद तस्करी का प्रयास विफल, नेपाली नागरिक अभिरक्षा में -

महराजगंज

जनपद के थाना बरगदवा क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एसएसबी को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में रविवार 24 मई 2026 को थाना बरगदवा पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक नेपाली नागरिक को अवैध यूरिया खाद के साथ अभिरक्षा में लिया।

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त शनि कुमार पुत्र हरिराम बेलदार निवासी रगड़गंज, थाना सनाई, जिला नवलपरासी (नेपाल) बताया जा रहा है। उसकी उम्र लगभग 38 वर्ष है। संयुक्त टीम ने उसके कब्जे से 02 बोरी अवैध यूरिया खाद तथा तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल यूपी 56 एसी 9870 (हीरो डीलक्स) बरामद की है।

इस मामले में थाना बरगदवा पर मु0अ0सं0 निल/2026 के तहत धारा 110 कस्टम अधिनियम में अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है।

Related Post