नाबालिक पीड़िता को अपहृत कर बलात्कार करने वाले आरोपी को फरसगांव पुलिस ने किया चंद घंटों में गिरफ्तार

कोंडागांव, 7 सितंबर 2025: कोंडागांव जिले के फ़रसगांव थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ़्तार कर लिया है। कोंडागांव पुलिस महिला और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है।

Uploaded Image

जानकारी के मुताबिक लगभग ढाई साल पहले, पीड़िता की मुलाकात इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी अनिश मंडावी से हुई थी, जो कोटनखोड़ गांव, थाना अंतागढ़ जिला कांकेर का निवासी है। दोनों बाद में बहीगांव बाज़ार में मिले। जिसके बाद आरोपी पीड़िता को तमिलनाडु ले गया और उसके साथ ज़बरदस्ती शारीरिक संबंध बनाते रहा। इसके कारण पीड़िता 8 माह की गर्भवती हो गई।

पीड़िता की रिपोर्ट पर फ़रसगांव थाने में अपराध क्रमांक 116/2025 धारा 137(2), 87.65(1) बीएनएस, पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी काशीप्रसाद मरकाम के पर्यवेक्षण में सब इंस्पेक्टर पीताम्बर कठार के नेतृत्व में एक टीम ने जांच शुरू की।

पूछताछ के दौरान, आरोपी अनश मंडावी (उम्र 24 वर्ष, निवासी कोटनखोड़, थाना अंतागढ़, ज़िला कांकेर) ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फ़ोन भी ज़ब्त किया।

आरोपी को आज, 7 सितंबर, 2025 को विधिवत गिरफ़्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Post