अरनोद पुलिस थाना परिसर में CLG बैठक सम्पन्न
अरनोद। आगामी दशहरा पर्व पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर अरनोद पुलिस थाना परिसर में CLG कि महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता थानाधिकारी हजारीलाल मीणा ने की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाने में CLG सदस्य, पुलिस मित्र और ग्राम रक्षक की भूमिका अहम रहेगी। सभी ने सहयोग हेतु अपनी स्वेच्छा से सहमति दी।
थानाधिकारी ने बैठक में पोक्सो एक्ट की विस्तृत जानकारी दी और सभी को बाल सुरक्षा संबंधी कानूनों के प्रति जागरूक किया। साथ ही बाल संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत उपस्थित सभी से शपथ पत्र भरवाए गए, जिससे समाज में बच्चों की सुरक्षा व अधिकारों को और अधिक मजबूती दी जा सके।
बैठक में उपस्थित CLG सदस्य, पुलिस मित्र और ग्राम रक्षकों ने प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
