बिलासपुर पुलिस का चाकूबाजों पर शिकंजा, दो आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

जिले में बढ़ते चाकूबाजी और धारदार हथियारों के मामलों पर लगाम कसते हुए बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस सहायता केन्द्र मोपका के अंतर्गत चिल्हाटी तिराहा, जैतखाम के पास आमजनों को डराने के लिए तलवारनुमा हथियार लहराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –

1. अमरजीत रात्रे उर्फ भोला पिता धनऊ रात्रे, उम्र 21 वर्ष, निवासी चिल्हाटी टंकीपारा, मोपका थाना सरकंडा।

2. त्रिदेव केवट उर्फ छोटू पिता रामखिलावन केवट, उम्र 22 वर्ष, निवासी शनि मंदिर के पास चिल्हाटी, मोपका थाना सरकंडा।

 

 पुलिस को सूचना मिली थी कि ये दोनों आरोपी जैतखाम के पास तलवारनुमा हथियार लहराकर दहशत फैला रहे हैं। सूचना पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल एवं थाना प्रभारी सरकंडा निलेश पांडेय के मार्गदर्शन में, मोपका प्रभारी उप निरीक्षक भावेश शेंडे की टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो नग धारदार तलवारनुमा हथियार बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक भावेश शेंडे, प्रधान आरक्षक मुरली मोहन राठौर, आरक्षक रविकांत सैनिक, दीपक खांडेकर, संतोष राठौर एवं महिला आरक्षक रामकुमारी धुर्वे का विशेष योगदान रहा।

 पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में चाकूबाजी व असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि आमजन सुरक्षित और निडर माहौल में जीवन व्यतीत कर सकें।

Related Post