ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी सफलता, 2 साल से फरार NDPS का वांछित आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी सफलता, 2 साल से फरार NDPS का वांछित आरोपी गिरफ्तार

 

प्रतापगढ़।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना कोटड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में पिछले 02 वर्षों से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ एवं वृत्त अधिकारी अरनोद के सुपरविजन में थाना कोटड़ी पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस टीम ने प्रकरण संख्या 08/2023, धारा 8/18 व 29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी अवतार सिंह पिता कालू सिंह राठौड़, उम्र 25 वर्ष, निवासी सतराव, थाना रामसर, जिला बाड़मेर (राज.) को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 22 सितंबर 2023 को थाना कोटड़ी क्षेत्र के शोली रोड तिराहा, पापड़ा पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस द्वारा एक संदिग्ध को रोका गया था। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध अफीम बरामद हुई थी। मौके का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया था, जिसे बाद में न्यायालय द्वारा वांछित घोषित किया गया था।

लगातार निगरानी, मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दिनांक 17 दिसंबर 2025 को आरोपी को दस्तयाब कर पूछताछ की। पूछताछ में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है तथा उससे जुड़े नशीले पदार्थों के नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में भी जांच जारी है।

Related Post