बिलासपुर जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध और चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के 13 गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को तलब कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधक कार्यवाही की।
इस कार्रवाई के दौरान तलब किए गए बदमाशों में राहुल खटिक, तिलक जायसवाल उर्फ ताऊ, संतोष खटिक उर्फ बबलू, कोमल शर्मा, राहुल सिंह, अविनाश सिंह उर्फ गोल्डी, सूरज खटिक, अमित उर्फ विक्की, अनम हुसैन, आदित्य घोरे, संजय मिश्रा उर्फ चोखे, रानू गुप्ता उर्फ दिनेश गुप्ता और लाला रजक शामिल हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।
पुलिस का कहना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में डर का माहौल बनेगा और शहर में बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगेगा।
