एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार आरोपी को अरनोद पुलिस ने किया डिटेन, गुजरात पुलिस को किया सुपुर्द

एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार आरोपी को अरनोद पुलिस ने किया डिटेन, गुजरात पुलिस को किया सुपुर्द
अरनोद, जिला प्रतापगढ़।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त अरनोद  चन्द्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में अरनोद थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

दिनांक 06 नवम्बर 2025 को थानाधिकारी हजारीलाल मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुजरात राज्य के एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को डिटेन कर गुजरात पुलिस के हवाले किया।

गुजरात राज्य निगरानी कक्ष, गांधीनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज एनडी पी एस मामला 2023 में वांछित आरोपी ईरफान पिता नासिर खान पठान (उम्र 35 वर्ष), निवासी हिम्मतनगर, साबरकांठा, गुजरात, हाल देवल्दी, थाना अरनोद को पुलिस ने आज देवल्दी गांव से डिटेन किया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को नियमानुसार गुजरात पुलिस को सुपुर्द किया गया।

थानाधिकारी हजारीलाल मीणा ने बताया कि फरार अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत ऐसी कार्रवाइयाँ निरंतर जारी रहेंगी।

Related Post