अरनोद पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी करने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, दो मोटरसाईकिल बरामद

अरनोद पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी करने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, दो मोटरसाईकिल बरामद

जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ परबत सिंह एवं पुलिस उप अधीक्षक अरनोद चन्द्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी थाना अरनोद हजारीलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोटरसाईकिल चोरी के मामले में अभियुक्त तेजपाल को गिरफ्तार कर दो मोटरसाईकिल बरामद की।

प्रार्थी कारूलाल पिता हिरालाल डांगी निवासी साखथली खुर्द थाना अरनोद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर के आंगन से मोटरसाईकिल RJ 35 SM 0273 अज्ञात चोर चुरा ले गया। रिपोर्ट पर थाना अरनोद में प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहयोग से घटना में संलिप्त अभियुक्त तेजपाल पिता दीपचन्द मीणा उम्र 22 साल निवासी महुडीखेड़ा थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाईकिल RJ 35 SM 0273 तथा एक अन्य मोटरसाईकिल RJ 27 AB 3461 बरामद की गई। दूसरी मोटरसाईकिल के संबंध में थाना प्रतापनगर, जिला उदयपुर में प्रकरण बीएनएस दर्ज है।प्रकरण के वांछित अन्य अभियुक्त की तलाश जारी है।

Related Post