ANP News भाजपा का डिजिटल प्रशिक्षण महाअभियान तेज, भिलाई बाजार मंडल बना संगठनात्मक मॉडल

Anp News live korba भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान (DLP) को भिलाई बाजार मंडल में व्यापक सफलता मिल रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार राठौर तथा उनकी टीम अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित कर रही है।

महाअभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता अपने स्मार्टफोन में संगठन द्वारा उपलब्ध कराए गए एप के माध्यम से डिजिटल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण में पार्टी का इतिहास, पंचनिष्ठा, नमो एप का उपयोग, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भिलाई बाजार मंडल के सभी शक्ति केंद्रों और बूथों पर कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार राठौर ने कहा कि डिजिटल प्रशिक्षण महाअभियान संगठन को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे कार्यकर्ताओं का वैचारिक, संगठनात्मक और तकनीकी कौशल विकसित होगा तथा वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकेंगे।

 

Related Post