तीन दिवसीय ग्रामीण ओपन कबड्डी टूर्नामेंट सम्पन्न, पीपलीखेड़ा आरजे गोल्डन विजेता, मीरावता उपविजेता

तीन दिवसीय ग्रामीण ओपन कबड्डी टूर्नामेंट सम्पन्न, पीपलीखेड़ा आरजे गोल्डन विजेता, मीरावता उपविजेता

 

ग्राम पंचायत चकुंडा के सेमलखेड़ी, पीपलीखेड़ा में आयोजित तीन दिवसीय ग्रामीण ओपन कबड्डी टूर्नामेंट का समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। कुल 32 टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

फाइनल मुकाबला मीरावता बनाम पीपलीखेड़ा आरजे गोल्डन के बीच खेला गया, जो बेहद संघर्षपूर्ण रहा। दोनों टीमों के बीच तीन बार मैच टाई हुआ, लेकिन आखिरकार गोल्डन रेट में पीपलीखेड़ा आरजे गोल्डन ने जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि मीरावता उपविजेता रहा।

मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और खिलाड़ियों के शानदार खेल का जमकर आनंद लिया।

प्रथम पुरस्कार 21 हजार अनिल कुमार मीणा सरपंच प्रतिनिधि की ओर से व द्वितीय पुरस्कार 11 हजार उपसरपंच दिनेश प्रजापत की ओर से खिलाड़ियों को प्रदान किया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य एवं पूर्व सरपंच अनिल कुमार मीणा रहे। कार्यक्रम में उपसरपंच दिनेश प्रजापत, पूर्व सरपंच कैलाश चंद मीणा, वार्ड पंच अशोक कुमार मीणा, प्रकाश चंद मीणा, दिनेश चंद मीणा, मुकेश चंद, आनंदीलाल, रामचंद्र, प्रहलाद अंजना, मुकेश चंद मीणा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

ग्रामीणों और खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी से आयोजन ऐतिहासिक और सफल रहा।

Related Post