अयोध्या में रामलला के दर्शन से धन्य हुए कोंडागांव के श्रद्धालु, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

कोंडागांव, 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के तहत प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन का अवसर मिल रहा है। इसी कड़ी में कोंडागांव जिले के श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंचे और प्रभु श्रीराम के बाल स्वरूप रामलला के दर्शन कर भाव-विभोर हो उठे।

 

रामलला के दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। किसी की आंखों में खुशी के आंसू थे, तो कोई जय श्रीराम के जयकारे लगाते नजर आया। श्रद्धालुओं ने कहा कि अयोध्या में रामलला के दर्शन करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है।

 

श्रद्धालुओं ने राज्य सरकार की श्री रामलला दर्शन योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना के माध्यम से उन्हें निःशुल्क धार्मिक यात्रा का लाभ मिला, जिससे यह यात्रा उनके लिए बेहद खास और यादगार बन गई है।

 

अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन के बाद श्रद्धालु काशी विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगे। पूरी यात्रा को लेकर कोंडागांव जिले के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। जय श्रीराम के जयघोष के बीच आस्था, भक्ति और उल्लास से सराबोर यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए जीवनभर की यादगार यात्रा बनती जा रही है।

Related Post