कोण्डागांव, 15 अक्टूबर 2026। कोण्डागांव जिले के देव नगरी बाजारपारा स्थित शीतला माता मंदिर के सामने श्री श्री जय मां शीतला दुर्गोत्सव समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शनिवार, 17 अक्टूबर को माता का जगराता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका गरिमा दिवाकर एवं स्वर्णा दिवाकर अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगी।
समिति से प्राप्त जानकारी अनुसार, जगराता कार्यक्रम सप्तमी तिथि को रात्रि 9 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन को लेकर समिति द्वारा श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। माता के जगराते में भक्तिमय भजनों के माध्यम से मां शीतला की आराधना की जाएगी।
श्री श्री जय मां शीतला दुर्गोत्सव समिति, देव नगरी बाजारपारा ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहने की उम्मीद है।
